स्वर कोकिला लता मंगेशकर आईसीयू में

 

 

 

 

हालत में हो रहा है सुधार

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को 90 वर्ष की हुईं गायिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है।ॉ

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि उन्हें तड़के दो बजे अस्पताल लाया गया। उनकी हालत गंभीर है और वह आईसीयू में हैं।मंगेशकर की बहन उषा ने कहा कि गायिका वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं और उन्हें मंगलवार (12 नवंबर) तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि लता दीदी अस्पताल में है। वह चिकित्सकों की निगरानी में है। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्हें कल तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। उषा मंगेशकर ने कहा कि हमने सोचा कि अस्पताल में उनका इलाज कराना बेहतर है क्योंकि वायरल संक्रमण के कारण वह आज के लिए वहां है।

स्वर साम्राज्ञी ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वर्ष 2001 में उन्हें भारत का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं।

28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सवोर्च्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।

उन्होंने साल 1948 से 1974 के बीच 25 हजार से अधिक गाने गाए। वर्ष 1974 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक गाने गाकर रिकॉर्ड दर्ज करवाने वाले कलाकार के रूप में स्थान दिया।