अमरिंदर सिंह ने भी किया प्रियंका को समर्थन

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

नई दिल्‍ली (साई)। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के विकल्प के तौर पर प्रियंका गांधी को लाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है।

शशि थरूर और केसी वेणुगोपाल की ओर से प्रियंका के नाम की सिफारिश के बाद अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी उनके नाम का समर्थन किया है। प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो मुझे भरोसा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी को उनका समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अध्यक्ष पद संभालने के लिए परफेक्ट चॉइस होंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस संबंध में फैसला लेना है।

इससे पहले रविवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि प्रियंका गांधी अध्यक्ष पद के लिए सबसे बेहतर कैंडिडेट हो सकती हैं क्योंकि वह करिश्माई व्यक्तित्व की धनी हैं। इसके बाद राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी इस मांग का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि शशि थरूर ने जो कहा है, वह आम कांग्रेसी की भावना को दर्शाने वाला है।

बता दें कि इससे पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष किसी युवा को होना चाहिए। हालांकि तब उन्होंने खुले तौर पर प्रियंका गांधी को अध्यक्ष पद पर लाने की बात नहीं कही थी। रविवार को शशि थरूर ने कहा था कि प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी में नैसर्गिक करिश्माहै और वह पार्टी के नए अध्यक्ष पद के लिए सबसे मुफीद उम्मीदवार हैं।

थरूर ने कहा था कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद से नेतृत्व को लेकर स्पष्टता के अभावका कांग्रेस पर घातक प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि केसी वेणुगोपाल ने इस बात पर थरूर से असहमति जताते हुए कहा कि कांग्रेस अनाथ जैसी स्थिति में नहीं हैं और नए अध्यक्ष के चुनाव तक राहुल गांधी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.