(एल.एन. सिंह)
प्रयागराज (साई)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज दरियाबाद, कल्याणी देवी इलाके में भ्रमण कर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
वहीं भाजपा कार्यकर्ता अंकित जैन के घर की छत पर पतंग उड़ाया। मंत्री नन्दी ने पतंगबाजी के दौरान पेंच लड़ाते हुए आसमान में उड़ रही एक पतंग को काटते हुए जमींदोज कर दिया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का महापर्व है। गंगासागर में इस मौके पर महास्नान होता है। सनातन संस्कृति में इस पर्व का बहुत महत्व है। सूर्य की अक्षय उर्जा को यह पर्व खास तौर से मनाया जाता है। मंत्री नन्दी ने आज पार्टी के सक्रिय व जिम्मेदार पदाधिकारियों के घर जाकर पदाधिकारियों के साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात की। वहीं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.