प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृधि सह योजना के लाभ के लिए मछुआरों का पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। उपसंचालक मत्स्योद्योग सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृधि सह योजना के तहत जिले के सभी मत्स्य सहकारी समिति के सदस्यों मत्स्य पालन में संलग्न मछुआ समूह या स्व-सहायता समूह के सदस्यों, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभान्वित हितग्राही मत्स्य उद्यमी एवं मत्स्य व्यवसाय में संलग्न समस्त मछुआरों के पंजीयन के लिए नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लैटफॉर्म विकसित किया गया है।

जिस पर मछुआरों के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ है। उन्होंने बताया कि भविष्य में विभाग से संबंधित किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए यह पंजीयन आवश्यक है। ऐसे इच्छुक जो शासन की इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं वे समस्त मत्स्य  विभाग से संपर्क कर या नजदीकी सी. एस. सी. सेंटर से पंजीयन करा सकते हैं।