खेत में सोने को लेकर हुआ विवाद, पटक कर कर दी हत्या

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

जबलपुर (साई)। 5 दिसम्बर को ग्राम सकरी सुभाष अग्रवाल की खदान के पास मकान में एक व्यक्ति के मृत्यु होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को हेमंत बंजारा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रिठौरी ने बताया था कि उसके चाचा रंगलाल बंजारा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम रिठौरी दिनांक 4-12-19 के शाम लगभग 5 बजे सुभाष अग्रवाल की खदान रोजाना की तरह चौकीदारी करने घर से निकले थे जो रात्रि में चौकीदारी कर हमेशा सुवह 8-30 बजे तक घर वापस आ जाया करते थे, दिनांक 5-12-19 को सुबह 10 बजे तक जब चाचा रंगलाल बंजारा घर वापस नहीं आये तब वह अपने भाई सुमेर बंजारा के साथ चाचा का पता करने सुभाष अग्रवाल की खदान पर गया तो देखा कि खदान मे बने मकान की परछी में गद्दे के ऊपर चाचा रंगलाल बंजारा मृत हालत में पड़े मिले, चाचा रंगलाल की मृत्यु किन कारणों से हुई है, पता नही। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी.एम. हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जॉंच में लिया गया।

थाना पनागर के ग्राम सकरी में चौकीदार की हुई अंधी हत्या का खुलासा,खेत में बने मचान पर सोने को लेकर की गयी थी चौकीदार के साथ मारपीट, मारपीट करने वाला थ्रेशर मालिक एवं साथी 15 वर्षीय किशोर गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. नारायण सिंह यादव उर्फ गिन्नू पिता स्व. चंद्रभान सिंह यादव उम्र 42 साल नि. थच्ूहा थाना कंटगी
  2. 15 वर्षिय किशोर निवासी ग्राम सकरी थाना पनागर

पुलिस जांच पर पाया गया कि रंगलाल बंजारा ग्राम सकरी स्थित सुभाष अग्रवाल की खदान में चौकीदारी करता था। खदान पिछले 1 वर्ष से बंद थी। दिनॉक 4-12-19 को पास में ही संतू यादव के खेत में धान की थ्रेशर से गहाई की जा रही थी, खेत में मचान बनी हुई थी, जिसमें जाकर रंग लाल बंजारा सो गया। थ्रेशर चला रहे नारायण सिंह यादव ने मचान में सोने से मना करते हुये हटाया तो रंग लाल बंजारा ने नारायण सिंह यादव के साथ गालीगलौज कर दी। जिस पर नारायण सिंह यादव ने रंगलाल को घूंसा मार दिया, जिससे रंगलाल गिर गया।

रंगलाल के गिरते ही, नारायण सिंह यादव एवं नारायण के साथ थ्रेशर मे काम कर रहे 15 वर्षिय किशोर ने रंगलाल के सीने में लातें मारी। संतू यादव ने बीच बचाव करते हुये रंगलाल को खदान मे बने मकान मे ले गया और छोडकर चला गया। सुबह रंगलाल मकान की परछी में मृत मिला। आरोपी नारायण सिंह यादव (थ्रेशर मालिक) एवं 15 वर्षिय किशोर को सरगर्मी से तलाश कर दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है