(ब्यूरो कार्यालय)
भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के बासौदा में एक महिला से बलात्कार और उसे डराने धमकाने का मामला सामने आया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामला मुख्य आरोपी गोपाल अग्रवाल और पीडि़ता के लिव इन रिलेशन से संबंधित है। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मैना सहित छह आरोपियों पर मामले में सहयोग करने, मामले को दबाने और डराने धमकाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ट पिंकी जीवनानी ने बताया कि बासौदा क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसपी को आवेदन दिया था जांच के बाद यह मामला महिला प्रकोष्ट में आया है। यह महिला गोपाल अग्रवाल के साथ लंबे समय से लिव इन रिलेशन मेे थी।
अग्रवाल से उसके दो बच्चे भी हैं। मामले में जांच के बाद उसे डराया धमकाया गया। इस पर जितेंद्र मैना, प्रीतम यादव, संजू अहिरवार, सुन्ना, हरीश पंडित एवं बट्टू चाचा के खिलाफ धारा 294, 506, 34 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी की गई।
इसमें अनुसूचित जाति के दो आरोपियों को एससीएसटी एक्ट से अलग रखा गया। जबकि मुख्य आरोपी अग्रवाल के खिलाफ भादंवि की धारा 376 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी हुई है। उप पुलिस अधीक्षक जीवनानी ने बताया कि उन्हें अभी प्रकरण की डायरी प्राप्त हुई है।
शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। जितेंद्र मैना भाजपा जिला उपाध्यक्ष है। एफआईआर में नाम आने के बाद प्रदेश संगठन को अवगत कराया गया है।
दुष्कर्म करने के बाद नाबालिक को जलाया…
वहीं इससे कुछ समय पहले भी विदिशा में एक कच्ची उम्र के प्यार का ही मामला सामने आया था। जिसमें एक 17 साल का किशोर अपने ही गांव की 16 साल की किशोरी के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक रहा।
किसी बात पर सुबह अनबन हुई और किशोर ने किशोरी को केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर हालत में किशोरी को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां से उसे 80 प्रतिशत जली हालत के कारण भोपाल रैफर कर दिया।
मामला हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का था। जहां पिछले दिनों रात में किशोरी के माता-पिता जब खेत पर थे। तभी रात करीब 12 बजे गांव का ही एक किशोर चुपके से किशोरी के घर में घुस गया और रात बिताने के बाद सुबह अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया।
लड़की द्वारा विरोध करने के दौरान कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगाई और भाग गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाकर किशोरी के माता-पिता को सूचना दी।
उनके आने के बाद किशोरी को ग्यारसपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां जिला अस्पताल में किशोरी को भर्ती कर उपचार किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी करीब 80 प्रतिशत जली थी।
आरोपी साथ ले जाना चाहता था
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र वाले मामले में अस्पताल में किशोरी के माता-पिता, ताऊ और छोटी बहन मौजूद रही थी। माता पिता का कहना रहा कि वह खेत पर थे। सुबह छह बजे घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बेटी के हवाले से बताया कि गांव के ही एक लड़के ने उनकी बेटी की यह दुर्दशा की। रात में उस पर अत्याचार किए गए। किशोरी को धमकाया गया कि किसी को भी कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा। आरोपी उसे कहीं साथ ले जाना चाहता था।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.