घना कोहरा और सर्द बयार, फिर भी आचार्यश्री ने किया दो बार विहार

 

(ब्यूरो कार्यालय)

भोपाल (साई)। आचार्य विद्यासागर महाराज ने गुरुवार को 19 डिग्री तापमान में घने कोहरे और सर्द हवा के बीच दिन में दो बार विहार किया। अब वह शहर से करीब 27 किलोमीटर दूर हैं। सिमरोल घाट सेक्शन में उनके दर्शन के लिए सैकड़ों समाजजन पहुंचे। वहीं इंदौर में समाजजन आचार्य विद्यासागरजी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस बल भी बढ़ाया गया

घाट पर यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस बल भी बढ़ाया गया। आचार्य को सर्द मौसम से बचाने के लिए विहार के दौरान कभी प्लास्टिक का शेड बनाकर संघस्थ लोग चले तो कभी वे शेड से बाहर चले।

आचार्यश्री और पूरा संघ बाईग्राम शनि मंदिर आश्रम में विराजित हुए

संघस्थ ब्रह्मचारी सुनील भैया और नकुल पाटोदी ने बताया कि बताया कि बुधवार को आचार्यश्री और पूरा संघ बाईग्राम शनि मंदिर के निकट स्थित आश्रम में विराजित थे।

दो बार किया विहार

गुरुवार को गुरुदेव ने दो बार विहार किया। सुबह घने कोहरे के बीच 7 . 30 बजे आचार्यश्री ने ढाई किलोमीटर का विहार कर सिमरोल घाट के पहले ढाबा के नजदीक तक पहुंचे। इसके बाद सामायिक हुई और दोपहर 1.35 बजे बाद यहां से आगे का विहार शुरू किया। दोपहर का विहार आचार्यश्री का घाट सेक्शन में हुआ।