(ब्यूरो कार्यालय)
इंदौर (साई)। अंचल में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर बेमौसम बारिश के साथ ओले गिरे, आंधी भी चली। इससे खेतों में पानी भर गया और कटी व खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। कई किसानों का कहना है कि कोरोना वायरस के डर से मजदूर नहीं मिल रहे हैं, इसलिए फसल कटाई नहीं कर सके। ऐसे में किसान चिंतित हैं। बुधवार को भी रिमझिम बारिश हुई थी।
मंदसौर : कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएन मिश्रा के अनुसार मौसम फसलों के ठीक नहीं है। कटी हुई फसले भीग गईं। इससे उपज के दाने काले हो जाएंगे।
नीमच : क्षेत्र में गुरुवार शाम से अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। किसानों ने सर्वे व मुआवजे की मांग की है।
झाबुआ : सबसे अधिक नुकसान पेटलावद क्षेत्र में होने की आशंका है। खवासा क्षेत्र में ओले गिरे। कृषि विभाग के उपसंचालक नगीन रावत ने बताया कि फिलहाल नुकसान अभी पता नहीं चल पाया है।
खंडवा : खालवा में आंधी से करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त होने से लोग बेघर हो गए, जबकि ग्राम टिमरनी में संतोष पिता भारतसिंह और एक मवेशी मकान गिरने से घायल हो गया।
रतलाम : शहर सहित अंचल में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे मंडियों में खुले में पड़ी उपज और अन्य सामग्री भीग गई।
खरगोन : चने और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा। भीकनगांव व खरगोन के विद्युत पोल गिरने और फॉल्ट होने से 10 से अधिक गांवों का विद्युत प्रदाय बाधित हुआ। झिरन्या में पेड़ गिर गए।
आगर और शाजापुर : जिलों में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल जहां खेतों में बिछ गई, वहीं बागीचों में संतरा टूटकर गए। दोनों जिलों में मिलाकर लाखों का नुकसान हुआ है।
धार : जिले में नुकसान की स्थिति बनी है। सरदारपुर में 10 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। ओलावृष्टि से कई कटी हुई फसल नष्ट हो गई है। करीब 100 हेक्टेयर में फसल के प्रभावित होने का अनुमान है। शिकारपुरा के गोविंद डामोर ने बताया कि 10 बीघा में कटे गेहूं के बंधे पूलों पर बर्फ की चादर बिछ गई।
बुरहानपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में कु छ स्थानों पर टीनशेड उड़ गए। खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल खराब हुई। कु छ स्थानों पर मक्का व के ला फसल को भी नुकसान हुआ है। कि सानों ने मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
आलीराजपुर : जिले में गेहूं की 25 फीसदी फसल अब तब नहीं कट पाई है। गांव फूलमाल में ओले गिरे। बड़वानी : जिले में अलसुबह बारिश हुई। अभी नुकसानी का आकलन नहीं हुआ है।
उज्जैन : जिले में भी तेज बारिश हुई। तराना, ढाबला हर्दू, महिदपुर व कई स्थानों पर ओले गिरे। किसानों का कहना है कि बारिश व ओले से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गई है। तराना विधायक महेश परमार ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजे की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उज्जैन में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.