(ब्यूरो कार्यालय)
जबलपुर (साई)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह लोकसभा चुनाव में अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विवेक तन्खा को करीब 4 लाख 54 हजार मतों से पराजित किया। पिछले चुनाव में राकेश सिंह 2 लाख 8 हजार मतों से जीते थे।
पिछली बार भी राकेश सिंह मोदी लहर में इस सीट से जीतने में कामयाब रहे थे। यही वजह रही कि पार्टी ने इस बार भी उन्हें दोबारा मौका दिया।
29 अप्रैल को हुए चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में यहां 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबलपुर सीट से भाजपा के राकेश सिंह पिछले तीन बार से लोकसभा चुनाव जीतते आए हैं। उधर विवेक तन्खा राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। यह जोड़ी पिछले चुनाव में भी आमने-सामने थी।
तब राकेश सिंह ने विवेक तन्खा को दो लाख से ज्यादा मतों से हराया था। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने और महाकोशल में कांग्रेस का जोर होने के कारण राकेश सिंह को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। कांग्रेस और भाजपा के सभी बड़े नेता यहां अपने प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।
8 विधानसभा से मिलकर बनी लोकसभा : जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र जबलपुर जिले की सीमा में ही हैं। वर्तमान में इनमें से भाजपा और कांग्रेस का 04 – 04 सीटों पर कब्जा है। इसलिए इस बार मुकाबला भी कांटे का होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
![](https://samacharagency.com/wp-content/uploads/2024/12/sai-small.png)
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.