नमस्कार, आप सुन रहे हैं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में बुधवार 23 सितंबर 2020 का प्रादेशिक आडियो बुलेटिन, अब आप रीना सिंह से समाचार सुनिए.
—–
एक तरफ पूरा जिला कोरोना महामारी की गिरफ्त में है। ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां कोरोना का संक्रमण न हो। बावजूद इसके कलेक्ट्रेट में रोजाना आमजन यानी कमजोर तबके की भीड़ लग रही है। दरअसल उनके लिए प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट दिशा निर्देश ही नहीं है। ये वो जरूरतमंद हैं जो अपना बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं। यह दीगर है कि इनका काम भी नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अगर बीपीएल कार्ड इस वक्त नहीं बनाए जा रहे हैं तो प्रशासन की ओर से इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश तो जारी होना ही चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है जिससे लोगों का रोजाना आना-जाना हो रहा है।
एक काम के लिए लोग रोजाना आ रहे हैं, काम न होने से उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ रही है और कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना रह रहा है सो अलग। लिहाजा कई नागरिकों का कहना है कि अगर कोरोना काल में राशन कार्ड नहीं बनना है तो यह पब्लिक को बता दिया जाना चाहिए ताकि लोग नाहक दूर दराज से कलेक्ट्रेट तक आने से बचें। घरों में रहें और कोरोना से खुद को तथा आसपास के लोगों को भी बचाएं।
प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक एमपी में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। प्रदेश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। मरीजों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच चुकी है। मास्क नहीं पहनने पर आम लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा डंके की चोट पर कह रहे हैं कि मैं मास्क नहीं पहनता हूं।
एमपी में सीएम समेत एक दर्जन के करीब मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बेखौफ हैं। वह मीडियाकर्मियों के सवाल पर ताव से कह रहे हैं कि मैं मास्क नहीं पहनता हूं। नरोत्तम मिश्रा शुरू से ही मास्क नहीं पहनते रहे हैं। कुछ दिन पहले भी इसे लेकर विवाद हुआ था, तब एक-दो दिनों तक वह मास्क में नजर आए थे।
गृह मंत्री से पत्रकारों ने सवाल किया कि आप मास्क क्यों नहीं पहनते हैं। इस पर तपाक से वह जवाब देते हैं कि मैं किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनता हूं। इसमें क्या होता है। सवाल पूछने पर फिर से वह वहीं जवाब दोहराते हैं कि मैं मास्क नहीं पहनता हूं, तो इसमें क्या है। मंत्री यह बयान तब दे रहे थे कि जब उनके इर्द-गिर्द 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
वहीं, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना से निपटने हर जिले की प्लानिंग चल रही है। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही वैक्सीन है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट अच्छा है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में बेड की क्षमता 744 की जाएगी। इसके साथ ही यहां एक ऑक्सीजन टैंक भी लगाया जाएगा। इसके लिए भोपाल की आइनेक्स कंपनी को ठेका दिया गया है। 30 सितंबर तक टैंक लग जायेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह से इसे शुरू कर दिया जाएगा।
—–
सीधी जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना संक्रमित एक मरीज को मंगलवार की शाम तकरीबन 6 बजे रीवा के लिए रेफर किया गया था, उसके परिजनों को रात 11 बजे तक एंबुलेंस के इंतजार में अपने मरीज को तिल-तिल कर मरते हुए देखा है।
दरअसल, सीधी शहर के जिला न्यायालय के बगल में कारोबार करने वाले 40 वर्षीय व्यवसायी निशांत प्रकाश श्रीवास्तव कोरोना से संक्रमित थे। 21 सितंबर को रिपोर्ट आने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 22 सितंबर को सुबह 8 बजे भर्ती कराया गया था। उसके बाद उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। फिर शाम 6 बजे रीवा के लिए रेफर कर दिया गया था।
रीवा ले जाने के लिए निशांत के परिजन बेसब्री से एंबुलेंस का इंतजार कर रहे हैं। मगर रात 11 बजे तक एंबुलेंस नहीं आई है। के उपरांत निशांत प्रकाश श्रीवास्तव के परिजन बेसब्री के साथ एंबुलेंस का इंतजार करने लगे पर जिले की चिकित्सा सेवाओं का आलम यह रहा कि 5 घंटे बाद भी रात 11 बजे तक उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।
—–
मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इंदौर, जबलपुर और दमोह में रुक-रुककर बारिश होती रही। जबलपुर में सुबह आठ से 11 बजे तक 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। दमोह में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। सुबह से दमोह में बादल छाए हुए थे और 11 बजे बारिश शुरू हो गई, इसके बाद रुक-रुककर यहां पानी बरसना जारी रहा।
—–
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश संजय यादव को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। आप 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे मौजूदा मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल के रिक्त स्थान पर प्रभार संभालेंगे।
भारत शासन, कानून एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव रजिंदर कश्यप ने 22 सितंबर को उक्ताशय की विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। 26 जून, 1959 को जन्मे जस्टिस संजय यादव दो मार्च 2007 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए हुए। साथ ही 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बनाए गए। उन्होंने छह अक्टूबर से दो नवंबर, 2019 तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद की भी जिम्मेदारी संभाली।
—–
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद लोग इसके प्रति सावधानी नहीं बरत रहे हैं। मास्क लगाने का गलत तरीका भी संक्रमित कर सकता है।
डॉक्टर्स के मुताबिक कई लोगों की नाक के नीचे मास्क रहता है जिससे संक्रमित होने की आशंका बनी रहती है। कुछ लोग एन-95 मस्क और सर्जिकल मास्क को भी धोकर इस्तेमाल कर रहे हैं। यह स्थिति खतरनाक हो सकती है क्योंकि किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर उपयोग किए गए ये मास्क वायरस को रोकने में कारगर साबित नहीं होते।
—–
इंदौर में सर्विस रोड पर कोहिनूर पानी की टंकी के पास एक दुबला पतला युवक छोटी-छोटी पुड़िया में कुछ सफेद कलर का पाउडर बेच रहा है। शायद वह कुछ अवैध काम कर रहा है। यह सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम आजाद नगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो एक सफेद प्लास्टिक में उसके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 4 लाख रुपए कीमत है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि आरोपी राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में सप्लाई कर रहा था।
—–
समाचारों के बीच में हम आपको यह जानकारी भी दे दें कि मौसम के अपडेट जाने के लिए समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के चेनल पर रोजाना अपलोड होने वाले वीडियो जरूर देखें। मौसम से संबंधित अपडेट मूलतः किसानों, निर्माण कार्य करवाने वालों आदि के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा अब तक मौसम के जो पूर्वानुमान जारी किए गए हैं, वे 95 से 99 फीसदी तक सही साबित हुए हैं।
—–
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह, राजस्व, लोक निर्माण, जेल, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के लगभग 15 हजार और अन्य विभागों के 10 हजार पद मिलाकर लगभग 25 हजार पदों के लिए भर्ती अनुमानित है।
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, लोक सेवा आयोग और विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही संपादित की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पदों की भर्ती के संबंध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा कर समग्र रूप से संपूर्ण प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए।
—–
कोरोना के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े 56 लाख से ज्यादा हो गया है। वर्तमान में यह आंकड़ा 56 लाख 64 हजार 527 पहुंच गया है। देश में कुल एक्टिव मरीजों की तादाद से लगभग 36 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब तक सक्रिय मरीजों की तादाद 09 लाख 70 हजार 085 एवं रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 46 लाख 03 हजार 424 है, एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 90 हजार 210 है। अब तक देश में कुल 06 करोड़ 62 लाख 79 हजार 462 लोगों का कोविड परीक्षण कराया जा चुका है। वहीं, मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों की तादाद का आंकड़ा 01 लाख 10 हजार को पार कर गया है। यहां कुल संक्रमित मरीजों की तादाद से लगभग 63 हजार 384 से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। प्रदेश में आंकड़ा 01 लाख 10 हजार 711 पहुंच गया है, जिसमें एक्टिव मरीजों की तादाद 22 हजार 646, रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 86 हजार 30 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 02 हजार 35 है। प्रदेश में अब तक 18 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है।
प्रदेश में जिन जिलों में कोरोना के संक्रमित मरीजों की तादाद एक हजार से ज्यादा है उनमें वर्तमान में इंदौर में 20 हजार 383 कुल मरीजों में से एक्टिव मरीजों की तादाद 03 हजार 874 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 509 है, भोपाल में 15 हजार 394 कुल मरीज, एक्टिव मरीजों की तादाद 02 हजार 07, जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 364, ग्वालियर में 09 हजार 517 कुल मरीजों में एक्टिव मरीजों की तादाद 01 हजार 993 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 105, जबलपुर में कुल 08 हजार 136 में से एक्टिव मरीजों की संख्या 01 हजार 304 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 130, खरगौन में कुल मरीजों की संख्या 2 हजार 956 एवं सक्रिय मरीजों की तादाद 460 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 37, उज्जैन में 02 हजार 671 कुल में से एक्टिव मरीजों की तादाद 524 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 89, मुरैना में कुल मरीजों की संख्या 02 हजार 478 एक्टिव मरीजों की तादाद 217 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 19, सागर में कुल मरीजों की संख्या 02 हजार 93 में से एक्टिव मरीज 732 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 87, शिवपुरी में कुल 01 हजार 932 में से एक्टिव केसेज 384 एवं 19 लोग काल कलवित हुए हैं। नरसिंहपुर में कुल एक हजार 918 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 361 एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 11, धार में एक हजार 907 मरीजों में से एक्टिव की तादाद 615 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 26, नीमच में कुल एक हजार 843 मरीजों में से एक्टिव मरीजों की तादाद 466 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 29, रतलाम में कुल 01 हजार 791 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 368 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 36, बड़वानी में कुल 01 हजार 666 मरीजों में से एक्टिव मरीज 273 एवं जिनका निधन हुआ उनकी तादाद 19, शहडोल में कुल एक हजार 572 में से सक्रिय की तादाद 631 एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 15, बैतूल में कुल 01 हजार 568 मरीजों में से 511 एक्टिव मरीज और जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 38, विदिशा में कुल 1 हजार 511 मरीजों में से एक्टिव मरीज 288 व जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 29, रीवा में कुल 01 हजार 502 मरीजों में से एक्टिव मरीज 452 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 24, मंदसौर में कुल 01 हजार 433 मरीजों में एक्टिव मरीजों की संख्या 262 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 14, दमोह में एक हजार 400 कुल में से एक्टिव मरीजों की तादाद 530 एवं 26 लोगों ने अब तक दम तोड़ा है। खण्डवा में कुल एक हजार 363 मरीजों में 259 एक्टिव मरीज एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 29, सीहोर में एक हजार 355 में से सक्रिय की संख्या 394 एवं 25 लोग कालकलवित हुए हैं। होशंगाबाद में कुल 01 हजार 257 मरीजों में से एक्टिव की तादाद 392 व 24 लोगों ने दम तोडा है। सतना में कुल 01 हजार 246 में से सक्रिय 255 व 24 लोगों ने दम तोड़ा है। राजगढ़ में कुल मरीजों की तादाद 01 हजार 189 में से एक्टिव मरीजों की संख्या 213 व 18 लोगों का निधन हुआ है। देवास में कुल 01 हजार 180 मरीजों में से सक्रिय मरीज 188 व कुल 19 लोग काल कलवित हुए हैं, झाबुआ में कुल 01 हजार 179 में से 258 एक्टिव व जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 11, दतिया में कुल 01 हजार 132 में से एक्टिव की तादाद 226 एवं कुल 15 लोगों का निधन हुआ है, रायसेन में कुल 01 हजार 101 में से सक्रिय की संख्या 183 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 23, छतरपुर में कुल 01 हजार 91 में से एक्टिव केसेज 207 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 24, कटनी में कुल 01 हजार 44 में से एक्टिव मरीज 322 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 13 एवं छिंदवाड़ा में एक हजार 26 में से एक्टिव केस 306 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 17 है।
—–
आप सुन रहे थे रीना सिंह से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में बुधवार 23 सितंबर का प्रादेशिक आडियो बुलेटिन। ब्रहस्पतिवार 24 सितंबर को एक बार फिर हम आडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे, अगर आपको यह आडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। फिलहाल इजाजत लेते हैं, नमस्कार।
(साई फीचर्स)
———

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.