आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस शासित नगर पालिका परिषद सिवनी पर राज्य शासन का पहला जबर्दस्त प्रहार
(नंद किशोर)
To see orders please click
01
02
03
04
05
06
07
08
भोपाल (साई)। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते नगर पालिका सिवनी के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के नेता शफीक खान को पदच्युत करने के निर्देश राज्य शासन के द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि विभाग के अपर सचिव शिवराज सिंह वर्मा के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में वित्तीय अनियमितताओं की जांच में शफीक खान सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके लिए दोषी पाया गया है, एवं उनसे वसूली के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि सिवनी की नगर पालिका परिषद को भ्रष्टाचार का गढ़ माना जाता था। लोगों का कहना है कि सिवनी की नगर पालिका परिषद पर कांग्रेस का अध्यक्ष काबिज है और विधायक भाजपा के, सांसद भाजपा की, प्रदेश सरकार भाजपा की, केंद्र सरकार भाजपा की इसके बाद भी जनता के गाढ़े पसीने की कमाई से संचित राजस्व की होली नगर पालिका परिषद में जमकर खेली जा रही थी।
उधर, नगर पालिका परिषद सिवनी के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि सिवनी की नगर पालिका परिषद में सालों से जमे अधिकारियों के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया और सरकार चाहे भाजपा की रही हो, या कांग्रेस की, सभी सरकारों में इन अफसरों ने न केवल अपनी कुर्सी बचाई वरन भ्रष्टाचार की सारी हदों को पार कर दिया था।
हाल ही राजस्व समिति के सभापति हाजी सोहेल पाशा के द्वारा करोड़ों की लीज को कोड़ियों के भाव दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा तो हाजी सोहेल पाशा का आरोप है कि उन्हें सभापति पद से ही हटा दिया गया है।
कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद सिवनी में अब तक जितने भी घपले घोटाले हुए हैं, उनकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से अगर कराई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है। इसके साथ ही अब तक हुए राजस्व के नुकसान की भरपाई को जिन भी अधिकारियों के द्वारा कार्यों को सत्यापित किया, उसका भुगतान किया उनके वेतन भत्तों और अगर वे सेवानिवृत हो चुके हैं तो उनकी पैंशन से इसकी वसूली की जाना चाहिए ताकि एक नजीर पेश हो सके।
मूक दर्शक बना बैठा रहा कांग्रेस संगठन
लोगों का आरोप है कि कांग्रेस शासित नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार का नाच जमकर होता रहा, जो जनता को साफ तौर पर दिखाई देता रहा, किन्तु जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार खुराना इस मामले में पूरी तरह मौन रहे जिसे कांग्रेस शासित नगर पालिका परिषद के इस भ्रष्टाचार में उनकी मौन सहमति भी माना जा सकता है।
अब अगला अध्यक्ष कौन!
इस आदेश के आने के बाद व नगर पालिका परिषद में शफीक खान के पद से हटने के बाद अब अगला अध्यक्ष कांग्रेस का बैठता है अथवा भाजपा का, इस बारे में शहर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी अपने अपने हिसाब से जुगत भिड़ाने में जुट गए हैं कि वे अथवा उनका समर्थक भाजपा के अध्यक्ष की कुर्सी का ताज पहन सके।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.