स्वामी सुबुद्धानंद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया

 

(ब्यूरो कार्यालय)

भोपाल (साई)। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोटे से मध्य प्रदेश मठ-मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष बनाए गए स्वामी सुबुद्धानंद महाराज को मुख्य मंत्री कमल नाथ ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है। 

शनिवार को प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने सुबुद्धानंद महाराज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने के आदेश जारी किए। बता दें कि स्वामी सुबुद्धानंद महाराज से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पुराने संपर्क है।