तामिया के आदिवासियों को मिलेगा आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ

 

(ब्यूरो कार्यालय)

तामिया (साई)। छिंदवाडा जिले के तामिया आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अब लोग भर्ती होकर आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे।

शुक्रवार को क्षेत्र विधायक सुनील उईके ने अस्पताल में 30 बिस्तरों का अस्पताल का शुभारंभ शुक्रवार को किया कार्यक्रम के शुभारंभ में धन्वंतरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि कई वर्षों से आयुर्वेदिक अस्पताल में सिर्फ ओपीडी ही संचालित थी। लोगों को आयुर्वेद का समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा था। इस सेवा के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुल नाथ के अवगत कराया गया स्वीकृति मिलते ही अस्पताल में 30 शैया युक्त सेवा का शुभारंभ आज किया जा रहा है।

भर्ती मरीजों को भोजन की व्यवस्था भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से भाजपा का कुशासन के कारण कार्य नहीं किए गए हैं हमारी सरकार ने 1 साल में जुन्नारदेव क्षेत्र मे 5 सौ करोड़ का विकास कार्य स्वीकृत कर किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर ही उन्होंने पांच करोड़ के तालाब निर्माण कार्यों के भूमि पूजन भी किया।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक जमील खान एजिला महामंत्री सतीश मिश्राए पीसीसी सदस्य भागचन्द साहूए सेवादल अध्यक्ष शंकर पालए जिला आयुष अधिकारी डॉ किशोर गोडबोलो, पूर्व आयुष जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ . दिलीप खरे चिकित्सा अधिकारी डॉ कनिका सिंह खरपुसे आदि उपस्थित रहे