किशोरी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)
भोपाल (साई)। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित कचनार क्लब में आयोजित शादी समारोह में प्लेट धोने गई 15 वर्षीय किशोरी से एक किशोर ने बलात्कार किया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर अपचारी किशोर के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं बरगी में परिवार के निकट के व्यति ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार की कोशिश की।

शादी समारोह में गयी थी किशोरी

पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी 14 फरवरी को कचनार क्लब में आयोजित शादी समारोह में प्लेट धोने गई थी। वहां ठेकेदार के 17 वर्षीय बेटा रात 12 बजे किशोरी को बुलाकर ले गया। बाथरूम में ले जाकर बलात्कार किया। किशोरी ने साथ की महिलाओं को आपबीती सुनाई। इसके बाद घर जाकर मां को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अपचारी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर. बरगी पुलिस ने शनिवार देर रात 13 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी ने शनिवार रात 1.30 बजे शिकायत दर्ज कराई कि वह रात नौ बजे बड़े पिता के घर में बड़ी बहन के साथ टीवी देख रही थी। इसी दौरान उसके बड़े पिता आए और वहां बैठने को लेकर डांटा, तो वह बहन के साथ दादाजी के घर चली गई। वहां उसकी मां भी थी।

रास्ते में किया बलात्कार की कोशिश

इसी दौरान परिवार के निकट का एक व्यक्ति वहां आया। किशोरी, उसकी बहन और मां उस व्यक्ति के साथ घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में परिवार के निकट के व्यक्ति ने किशोरी को रोक लिया। मां और बड़ी बहन आगे बढ़ गईं। आरोपी किशोरी का मुंह दबाकर पास के खेत में ले गया और बलात्कार की कोशिश की। किशोरी आरोपी को धक्का देकर घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे थाने पहुंचे थे।