कितने तरह के होते हैं इंसान

 

मनुष्य चार तरह के होते हैं। यह बात स्वामी रामकृष्ण परमहंस के एक प्रेरक प्रसंग से मिलती है। एक बार परमहंसदेव अपने शिष्यों के साथ नदी किनारे टहल रहे थे। उन्होंने देखा एक मछुआरे जाल फेंककर मछलियों को पकड़ रहे थे।

गुरुजी वहां खड़े होकर इस पूरे घटनाक्रम को गौर से देखने लगे। जाल में कुछ मछलियां निश्चल पड़ी थीं। दूसरी तरह की मछलियां उससे निकलने की कोशिश कर रही थीं। और तीसरी तरह की मछलियां जाल से निकलकर नदी में जलक्रीड़ा कर रही थीं।

तब परमहंस जी ने शिष्यों से कहा, जिस तरह मछलियां तीन तरह की होती है, ठीक उसी तरह इंसान भी तीन तरह के होते हैं। पहले तरह के इंसानों की आत्मा ने बंधनों को स्वीकार कर लिया है। वो इससे निकलने तक का विचार नहीं करते। दूसरे तरह के इंसान प्रयास तो करते हैं लेकिन वो इंस जाल से नहीं निकल पाते। और तीसरे तरह के इंसान प्रयास करते हैं और इस जाल से निकल जाते हैं।

तभी एक शिष्य ने विनम्रता से कहा, गुरुजी चौथे तरह का इंसान भी होता है। और वो इस जाल के नजदीक ही नहीं जाता। गुरुजी ने कहा तुम सही कहते हो।

(साई फीचर्स)

 

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.