सड़क दुर्घटनाओं में 02 घायल

(अपराध ब्यूरो)
सिवनी (साई)। सिवनी जिले के दो अलग – अलग स्थानों पर घटित सड़क हादसों में बाईक सवार दो महिलाएं एवं एक पुरूष घायल हो गया।
एक दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि बण्डोल थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बलारपुर निवासी विजेन्द्र कुमार (33) पिता राधेश्याम रजक जब बाईक पर सवार होकर फुलारा की दिशा से लौट रहे थे तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर बाईक से गिरा दिया।
इस दुर्घटना को कारित करने वाला अज्ञात चार पहिया वाहन का चालक अपने वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा। घायल विजेन्द्र कुमार को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
एक अन्य सड़क दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बण्डोल थाना क्षेत्र के ग्राम भोंगाखेड़ा निवासी ज्योति (25) पति विक्रम और सिवनी के भैरोगंज क्षेत्र निवासी सरस्वती (45) पति रघुनाथ जब बाईक पर सवार होकर सिवनी की ओर आ रहे थे तभी भोंगाखेड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।