जिले में 1406 मतदान केन्द्रों में होगा मतदान

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भारत निर्वाचन आयोग व्दारा विधानसभा निर्वाचन 2023 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार 21 अक्टूबर 2023 शनिवार को राजपत्र गजट मे प्रकाशन किया जाएगा तथा उसी दिन से नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकेगे।

नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक भरे जाऐंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को होगी। नाम निर्देशन पत्र 2 नवंबर 2023 तक वापस लिए जा सकेगे। मतदान 17 नवंबर 2023 को होगा एवं मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी। 5 दिसंबर को निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

जिले में 1406 मतदान केन्द्रों में होगा मतदान, 1074062 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल ने पत्रकार वार्ता लेकर बताया कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के पश्चात 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अनुसार जिले में जिले में कुल 1406  मतदान केंद्र एवं 1074062 मतदाता हैं। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 541001 तथा महिला मतदाताओं की संख्यो 533043 तथा 18 अन्य मतदाता शामिल है। 114 बरघाट विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 243723 है जिसमें पुरूष मतदाता 121086 तथा महिला मतदाता 122634  तथा अन्य मतदाता 3 है, जेंडर रेशो 1013 है। इसी तरह 115 सिवनी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 274945 हैं, जिनमें पुरूष मतदाता 138251 तथा महिला मतदाता 136688 है एवं अन्य 6 हैं जेंडर रेशो 989, 116 केवलारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 260521 मतदाता हैं जिसमें पुरूष मतदाता 131671, महिला मतदाता 128847 एवं अन्य 3 जेंडर रेशो 979 तथा 117 लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 294873 हैं जिसमें पुरूष मतदाता 149993, महिला मतदाता 144874, अन्य 6 जेंडर रेशो 966 है।  इसी तरह जिले में कुल सर्विस वोटर 899 है। बरघाट विधानसभा क्षेत्र में 186, सिवनी विधानसभा क्षेत्र में 433, केवलारी विधानसभा क्षेत्र में 160 तथा लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में 120 सर्विस वोटर हैं।

मतदाता सूची में शामिल 10 हजार से अधिक 80 वर्ष से अधिक आयु के वोटर

वहीं 49012 नवीन मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

उन्होंने बताया कि बरघाट विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी वोटर 1456, 80 वर्ष से अधिक के 2214 एवं युवा मतदाता 10116 हैं। इसी तरह सिवनी विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी वोटर 2208, 80 वर्ष से अधिक के 2788 एवं युवा मतदाता 12493, केवलारी विधानसभा क्षेत्र पीडब्ल्यूडी वोटर 2821, 80 वर्ष से अधिक के 2364 एवं युवा मतदाता 12540 तथा लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी वोटर 2891, 80 वर्ष से अधिक के 2852 एवं युवा मतदाता 13863 हैं। इस प्रकार जिले में कुल 9376 पीडब्ल्यूडी वोटर, 10218, 80 वर्ष से अधिक आयु के वोटर तथा 49012 युवा वोटर हैं।

संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त किए जाएंगे नामांकन

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 21 अक्टूबर 2023 शनिवार को राजपत्र गजट मे प्रकाशन किया जाएगा तथा उसी दिन से नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकेगे। नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक भरे जाऐंगे। विधानसभा क्षेत्र बरघाट के लिए न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बरघाट, विधानसभा क्षेत्र सिवनी के लिए न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सिवनी, विधानसभा क्षेत्र  केवलारी के लिए न्यायालय तहसील कार्यालय केवलारी एवं विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के लिए न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय लखनादौन में नामांकन कार्य दिवसों में प्रात: 11 से 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।

सतत रूप से रहेगी निगरानी

विधानसभा निर्वाचन के निगरानी के लिए विधानसभावार व्हीएसटी, एफएसटी, एसएसटी तथा व्हीव्हीटी एवं लेखा टीम का गठन किया गया है। जिले में कुल 8 व्हीएसटी, 13 एफएसटी, 15 एसएसटी तथा 04 व्हीव्हीटी एवं 04 लेखा टीम गठित की गई है। इसी तरह निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए 24 x 7 कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 07692- 225866 है। इसी तरह सीव्हीजिल सहित अन्य ऐप सक्रीय कर दिए गए हैं। तय समय सीमा में शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।