सुधीर अग्रवाल का निधन, अंतिम यात्रा आज

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के एम्पलाई रहे सुधीर अग्रवाल आज गोंदिया में ब्रम्हलीन हो गए, वे 58 वर्ष के थे।

नेरोगेज के दौर में सिवनी रेलवे स्टेशन पर अपनी सेवाएं देने वाले सुधीर अग्रवाल को अमान परिवर्तन के चलते गोंदिया पदस्थ किया गया था, जहां उन्होंने एच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। आप सुभाष वार्ड में हवाई जहाज बिल्डिंग में निवास करने वाले स्व. बद्री प्रसाद अग्रवाल के पुत्र एवं शरद अग्रवाल व सुनील अग्रवाल के भ्राता थे।

आप अपने पीछे पत्नि, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भाई बहनों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आपकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 22 दिसंबर को आपके आधुनिक कॉलोनी, कटंगी नाका स्थित निवास से कटंगी नाका मोक्षधाम के लिए रवाना होगी। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया और दैनिक हिन्द गजट परिवार इस दुख की घड़ी में परिजनों को गहन दुख सहने की क्षमता ईश्वर से प्रदान कर दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना ईश्वर से करता है।