राज्यस्तरीय मोगली बाल उत्सव कार्यक्रम संपन्न

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। 10 जनवररी 2024 को ”राज्‍यस्‍तरीय मोगली बाल उत्‍सव” का समापन सफलता पूर्वक  पेंच राष्‍ट्रीय उदयान सिवनी में किया गया।

कलेक्‍टर श्री क्षितिज सिंघल के कुशल दिशा निर्देशन एवं कैंप कमाण्‍डर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एस. कुमरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन कलेक्‍टर जिला सिवनी के मुख्‍य आथित्‍य में रखा गया। कलेक्‍टर द्वारा कार्यक्रम स्‍थल पर आयोजित पृथ्‍वी बचाओ प्रदर्शनी, जैव विविधता बोर्ड द्वारा रखी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कलेक्‍टर द्वारा ५२ जिलों के आये हुए ४०८ विदयार्थियों, शिक्षकों को इन तीन दिवसों में की गई गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागी बालक/बालिकाओं को पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा जिम्‍मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। सभी प्रतिभागी बालक/बालिकओं को प्रमाणपत्र एवं  स्‍मृति चिन्‍ह देकर सम्‍मानित किया। कार्यक्रम में जनपद अध्‍यक्ष कुरई श्री लोचन सिहं मर्सकोले पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य रामगोपाल जायसवाल सहित लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से श्रीमति नीरजा गोरे, जबलपुर से श्री ठाकुर सहायक संचालक, सहायक आयुक्‍त सिवनी डॉ अमर सिंह उइके, सहित अने अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थें।

कार्यक्रम में जैव विविधता बोर्ड, इप्‍को स्‍काउट गाइड, वन विभाग सिवनी, सहजकताओं पुलिस विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग सहित सभी का सहयोग सराहनीय रहा। राज्‍य स्‍तरीय मोगली बाल उत्‍सव को सफल वनाने में सहायक संचालक श्री आर.आर. मेहता] आर.पी. पाटिल] विपनेश जैन] श्री एम.के. सैयाम, हेमंत राज] पीयूष जैन] सुनील तिवारी, मुकेश नेमा, आशीष दुबे] रामचरण मर्सकोले, संजय यादव सहित सभी ने अपनी अपनी भूमिकाओ का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया।