अजय कुमार अवधिया हुए सेवानिवृत

(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। अपने अंदर गौरवशाली इतिहास संजोने वाले शासकीय हिन्दी मेनबोर्ड स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक अजय कुमार अवधिया अपनी अर्धवार्षिक आयु पूरी करने के उपरांत 31 मई को सेवा निवृत हो गए।
प्रभारी प्रधान पाठक अजय कुमार अवधिया के द्वारा 29 वर्षों तक अपनी सेवाएं इस विद्यालय को दी हैं। आपके पढ़ाए विद्यार्थी आज देश विदेश में अच्छे मुकाम पर पहुंचकर इस शाला और सिवनी का गौरव बढ़ा रहे हैं।
आपकी सेवानिवृत्ति पर शाला प्रबंधन और सहयोगी शिक्षकों, अन्य कर्मचारियों के द्वारा आपको भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर आपके द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। उल्लेखनीय होगा कि आपके द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए आपको विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सम्मानित भी किया जाता रहा है।
यहां एक बात उल्लेखनीय होगी कि लगभग सात आठ दशकों से इस विद्यालय की एक विशेषता रही है कि इस विद्यालय में अवधिया उपनाम वाले शिक्षक सदा ही पदस्थ रहते आए हैं। अजय कुमार अवधिया के सेवानिवृत होने के बाद यह क्रम फिलहाल टूटता दिख रहा है।