कलेक्टर सुश्री जैन ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जिले के सभी नागरिकों को नवदुर्गा महोत्सव एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव उपरांत मूर्ति विसर्जन स्थलों पर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा यथा संभव उपयुक्त मार्ग, प्रकाश व्यवस्था , आवश्यक बैरिकेटिंग के साथ सुरक्षा हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किया गया हैं। कलेक्टर ने सभी आयोजकों से अनुरोध किया है कि वे मूर्ति विसर्जन में सुरक्षा निर्देशों का पालन कर जिला प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होनें दशहरा पर्व पर जिलें के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से आतिशबाजी जलाने में सावधानी रखने की अपील की हैं।