आमने सामने दिख रहे दिनेश राय और मोहन सिंह चंदेल!

लंबे समय बाद पहली बार स्थानीय मामलों में विपक्ष के सुर हुए बुलंद!
(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। विधान सभा चुनावों में अभी लगभग चार माह बाकी हैं। देश प्रदेश की चिंता करने वाले विपक्ष के तेवर चुनावों के मद्देनजर अब तल्ख दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा चुनावों में सिवनी विधान सभा से प्रत्याशी रहे कांग्रेस के मोहन सिंह चंदेल के द्वारा भाजपा विधायक दिनेश राय पर अब सीधा हमला बोला है।
मोहन सिंह चंदेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिवनी के विधायक मुनमुन राय द्वारा 11 जुलाई को किसानों के प्रतिनिधि मंडल को नहर की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलवाने को लेकर विगत चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मोहन सिंह चन्देल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे नौटंकी करार दिया है।
मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि 10 साल विधायकी करने के बाद अब विधायक दिनेश राय मुनमुन को किसान याद आ रहे है। जबकि चुनाव के पूर्व उन्होने किसानों से बडे-बडे वादे किए थे। मगर उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपना पहला कार्यकाल कबड्डी और दंगल का चंदा बॉटने में बिता दिया। और जब चुनाव करीब आ गये और उन्हे लगा कि अब जनता बहकावे में नही आएगी तो उन्होने ऐन चुनाव के पहले भाजपा का दामन थाम लिया। और लोगों से कहा कि चूंकि पहली बार वे निर्दलीय थे इसलिए उनकी नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि इस बार वे सरकार के साथ रहेंगे और विकास के काम करवाएंगे।
मोहन सिंह चंदेल ने आगे कहा कि परंतु देखते ही देखते ये 5 साल भी बीत गये और चुनाव नजदीक आ गये है। अब मुनमुन राय को यह चिंता सताने लगी है कि अब तो 5 वर्ष सत्ताधारी दल के विधायक के रूप में भी रह लिए हैं, इसलिए अब कौन सा बहाना वे बताएंगे।
पिछली बार विधान सभा में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे मोहन सिंह चंदेल ने आगे कहा कि दिनेश राय के पास अब जनता को बताने के लिए कुछ बाकी नहीं रह गया है इसलिए फिर से उन्होने चुनावी नौटंकी प्रारंभ कर दी है। उसी नौटंकी के प्रथम पार्ट के रूप में किसानों को मुख्यमंत्री से मिलवाया गया है। अभी हमे नौटंकी के ओर भी पार्ट देखने को मिलेगें।
कांग्रेस नेता मोहन सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि विगत 20 मई जब मुख्यमंत्री केवलारी आये थे तब उन्होने मंच से घोषणा की थी कि लालमाटी क्षेत्र मंे सर्वै कराया जायेगा परंतु 2 महिने बीत जाने के बाद भी आज तक विभाग में कोई आदेश नही आया है इतनी सुस्त कार्यप्रणाली के चलते इनसे कोई भी उम्मीद करना बेईमानी होगा। श्री चंदेल ने आशा व्यक्त की है कि जनता मुनमुन राय के लटके झटको को अच्छी तरह से समझ चुकी है एवं 2023 के चुनाव में इनकी बिदाई कर देगी।