ब्रह्मयोग में होगा बासंतेय नवरात्र का शुभारंभ

—————————————-

 

 

इस बार नौ दिन होगी पूजा, शक्ति की आराधना का पर्व 25 से

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। नव संवत्सर में ब्रह्म योग में बासंतेय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस बार नवरात्र में तिथियों का क्षय नहीं है। नौ दिन शक्ति की उपासना होगी।

इसे लेकर भगवान शिव की नगरी मानी जाने वाली सिवनी में शक्ति पीठों में भक्तों ने स्तुति – आराधना की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। माता दिवाला, त्रिपुर सुंदरी मंदिर दुर्गा चौक, विन्ध्यवासिनी मंदिर सहित अनेक देवालयों में भोर से ही श्रद्धालु जल अर्पण करने पहुँचते हैं।

मराही माता स्थित कपीश्वर हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी उपेंद्र महाराज ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 25 मार्च से नव संवत्सर 2077 का शुभारंभ होगा। इस सूर्याेदय से दोपहर 02.47 बजे तक ब्रह्म योग है। बासंतेय नवरात्र को शक्ति साधना के लिये श्रेष्ठ माना जाता है।

नवरात्र में दुर्गा सप्तशती पाठ, देवी के बीज मंत्र का जाप, दर्शन – पूजन, महाआरती करना सभी के लिये अत्यंत कल्याणकारी होता है। नवरात्र प्रतिपदा 25 मार्च को है। सूर्याेदय से दोपहर 03.21 बजे तक प्रतिपदा तिथि है। उदया तिथि होने से पूरे दिन प्रतिपदा मान्य होगी। सुबह से रात तक भक्त घट स्थापना करेंगे। 27 योग में ब्रह्मयोग भी है, जिसे शुभ माना जाता है। नवरात्र प्रतिपदा के साथ नव संवत्सर आरंभ होगा। आचार्य पंचाग पूजन करेंगे।

नवरात्र व्रत में मंदिरों में उमड़ते हैं श्रद्धालु : नवरात्र में नौ दिन व्रत रखकर अनुष्ठान करते हैं। मंदिर व घरों में भगवती की पूजा की जाती है। त्रिपुर सुंदरी मंदिर तेवर में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। माता दिवाला मंदिर, विन्ध्य वासिनी मंदिर सहित शहर के अनेक देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुँचते हैं।

 

—————————————-

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.