भाजपा की बैठक कल

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जिला भाजपा की एक बैठक मंगलवार 31 दिसंबर को भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 01 बजे से आहूत की गयी है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया उपस्थित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा दी गयी है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, मण्डलों के अध्यक्ष, मण्डलों के महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य, जनपद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पार्षद गण, विभाग, प्रकल्प के जिला संयोजक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के प्रदेश के पदाधिकारियों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है।