गौर के निधन पर शोक व्यक्त किया भाजपा ने

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर जिला भाजपा द्वारा अपनी गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के कार्यों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा गया कि बाबूलाल गौर ने अपने काम के दम पर न सिर्फ प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वे कर्त्तव्यों के प्रति हमेशा समर्पित थे। श्रेष्ठ नेता और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उनकी अलग पहचान थी। वे एक संगठक के तौर पर जितने अच्छे नेता थे, उतने ही कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार के विभिन्न दायित्वों पर रहकर काम किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर की गई इस अवसर पर सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, सुदर्शन बाझल, सुजीत जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी शोक संवेदना व्यक्त की गई।