भाजपा के सदस्यता प्रभारी घोषित

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिये पार्टी के सक्रिय ऊर्जावान वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं को सदस्यता अभियान का प्रभारी मण्डल स्तर पर बनाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा इन नामों की घोषणा की गयी है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने सूची जारी करते हुए बताया कि सिवनी नगर मण्डल हेतु ओम दुबे, विजय बघेल को सदस्यता प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह सिवनी ग्रामीण हेतु संतोष अग्रवाल, प्रहलाद पटेल, धनोरा मण्डल हेतु,मुकेश बघेल, देवेंद्र जैन, पलारी मण्डल हेतु, श्रीराम ठाकुर, तुलसी राम ठाकुर को दायित्व सौंपा है।

इसी तरह केवलारी मण्डल हेतु देवी सिंह बघेल, रंजना ठाकुर, ऊगली मण्डल हेतु, त्रियंबक शरण मिश्रा, सुनील जयसवाल, कान्हीवाड़ा मण्डल हेतु प्रमोद राय, आमिर खान, छपारा मण्डल हेतु नवनीत ठाकुर, सोहन कश्यप को दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह बरघाट नगर हेतु वैभव पवार, चुन्नीलाल राहंगडाले, बरघाट ग्रामीण हेतु गजेंद्र भगत प्रीत पाल बघेल, धनौरा मण्डल हेतु नरेश बरकड़े, गोपाल बेसन, गंगेरूआ मण्डल हेतु, श्रीमति मीना, नंदकिशोर पटेल, मण्डल कुरई हेतु जागेश्वर पांडे, लोचन मसकोले, सुकतरा मण्डल हेतु, अशोक तेकाम, भगवत राय, लखनादौन नगर हेतु, संजय सिसोदिया, नरेश सेन, लखनादौन ग्रामीण हेतु अनिल गोल्हानी, गिरिराज ठाकुर, को दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह धूमा मण्डल हेतु भुवन अवधिया, चन्द्रकान्त शर्मा, आदेगाँव मण्डल हेतु सुदामा गुप्ता, घनश्याम चौरसिया, कहानी मण्डल हेतु सुनील केसरवानी, गिरधारी गोल्हानी, घंसौर मण्डल हेतु विजय उईके, रविंद्र परते, केदारपुर मण्डल हेतु सुभाष यादव, प्रेमलाल बालरे, चमारी मण्डल हेतु राकेश बैस, धीरसिंह भलावी, बंडोल मण्डल हेतु सुजीत जैन, लालू राय, मंगवानी मण्डल हेतु राजेश त्रिवेदी, राम प्रसाद डेहरिया को दायित्व सौंपा है।