मनाया गया आचार्यश्री का 52वां दीक्षा दिवस

 

(ब्यूरो कार्यालय)

छपारा (साई)। नगर के बाजार स्थित जैन मंदिर में विराजमान आचार्य विद्या सागर महाराज की शिष्या आर्यिका रत्न 105 ज्ञानमती माता के संसघ सानिध्य में 52वां दीक्षा कार्यक्रम हुआ।

आचार्यश्री का दीक्षा दिवस में श्रावकों ने सुबह 07 बजे श्रीजी का अभिषेक शांति धारा के बाद आचार्यश्री के छाया चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर मंगल चरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें आचार्य विद्यासागर महाराज की पूजन विधि विधान के अनुसार की गयी। इसके बाद आर्यिका माता के प्रवचन व सकल जैन समाज छपारा द्वारा पुनः आर्यिका दृढ़मति माता के समक्ष श्रीफल चढ़ाकर चातुर्मास साआनंद करने निवेदन किया। इसके बाद महिला मंडल द्वारा आरती नृत्य के साथ हुआ।