मनाई गई राजीव गांधी की जयंति

 

(ब्यूरो कार्यालय)

बरघाट (साई)। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वी जयंती पर बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया की उपस्थित मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया।

इसके बाद कांग्रेसियों द्वारा अस्पताल परिसर में पोधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस स्थान पर भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें संचार क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को 25 वर्ष से सीधे 18 वर्ष में मतदान करने का अधिकार दिया और पूरे देश में उन्होंने युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।