नहीं दी आंदोलन की अनुमति : चौहान

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन किये जाने की अनुमति जिला प्रशासन के द्वारा प्रदाय नही की गयी। उक्ताशय की बात भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान द्वारा जारी विज्ञप्ति में कही गयी है।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला ईकाई द्वारा काँग्रेस सरकार की नाकामियों के खिलाफ युवा आक्रोश आंदोलन प्रस्तावित था परंतु सरकार के दबाव के चलते आंदोलन हेतु अनुमति प्रदान नहीं की गयी। भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी माँगों को रखते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में जब से काँग्रेस सरकार आयी है तब से प्रदेश के सभी वर्गों का विकास रुका हुआ है। युवाओं को सपनों का मध्य प्रदेश बनाने का झूठा वादा करने वाली काँग्रेस सरकार ने लगातार दमनकारी नीतियों को अपनाया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पवार, जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान, महामंत्री द्वय युवराज सिंह राहंगडाले व दीपक नगपुरे एवं आई.टी. सेल संभाग संयोजक विवेक बिसेन ने जिला कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा।