पार्षदों ने किया सीएमओ का स्वागत

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष आरती अशोक शुक्ला ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर अवधेश पिंकी त्रिवेदी, शफीक खान, नरेन्द्र गुड्डू ठाकुर, अलकेश रजक, सुरेन्द्र करोसिया, अभिषेक दुबे, चंद्रकांता महोबिया, वंदना बर्बे, रामप्यारी परते, शिरी अफरोज, राजिक अकील, इब्राहिम कुरैशी, रंजीत यादव, सतीष चिंटोले, प्रभारी सीएमओ व आरआई गजेन्द्र पांडे, निकाय के कर्मचारी आदि रहे। इसके उपरांत परिषद के सदस्यों ने नवागत सीएमओ से शहर के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की गयी।