बारिश से फसलों को फायदा

 

किसान कल्याण विभाग ने नहीं की एडवाईजरी जारी!

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। फरवरी माह में अचानक हुई बारिश, फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। इससे पाले से राहत मिलने की उम्मीद है। एक बार फिर मौसम बदलने के बाद भी किसान कल्याण विभाग के द्वारा किसानों के लिए एडवाईजरी जारी नहीं की गयी है।

खेती किसानी के जानकारों की मानें तो रवि की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। नमी बढ़ने से देर से बुवाई वाले गेहूँ की फसल को ज्यादा फायदा होगा। ज्यादा बारिश नहीं हुई तो दहलनी मसूर, अरहर एवं मटर को भी नुकसान नहीं होगा। जमीन में नमी के कारण चना में उखटा रोग लग सकता है। सरसांे को कोई नुकसान होगा जबकि बारिश हो गई तो पाला लगने की आशंका खत्म हो गई।

बारिश से फसलों को फायदा : जानकारों की मानें तो रबी की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। इससे गेहूँ की फसल को ज्यादा फायदा होगा। ज्यादा बारिश नहीं हुई तो दहलनी मसूर, अरहर एवं मटर को भी नुकसान नहीं होगा। जमीन में नमी के कारण चना में रोग लग सकता है। बारिश होने के बाद पाला लगने की आशंका खत्म हो गई है।