प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन संपन्न

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। प्रदेश की भ्रष्ट कमल नाथ सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तर पर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 13 अप्रैल को काँग्रेस की सच्चाई से जनता को अवगत कराने के लिये धरना प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने उक्ताशय की जानकारी के साथ बताया कि प्रदेश में काँग्रेस की सरकार ने तीन माह में करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। किसान, जवान और हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के छापे में 281 करोड़ का भ्रष्टाचार पकड़ाने से काँग्रेस की असलियत सामने आ गयी है, इसमें काँग्रेस पूरी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की कार्यवाही से यह स्पष्ट हो चुका है कि यह धन काँग्रेस की लूट का माल है। उन्होंने कहा कि काँग्रेस के राज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को भारतीय जनता पार्टी जनता के समक्ष बेनकाब करने के लिये प्रदेश भाजपा के निर्देश अनुसार जिला भाजपा ने शनिवार को हर विधान सभा मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया और काँग्रेस की गलत नीतियों का विरोध दर्ज किया।

सिवनी जिला मुख्यालय में यह धरना प्रदर्शन दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक भाजपा कार्यालय के समक्ष किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी के अलावा इस कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद सोनी, नगर भाजपा महामंत्री अलकेश रजक, संजीव मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष मुकेश साहू, हरनाम सिंह बघेल, राजेश साहू, दीपक अग्रवाल सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.