मनायी गयी दीन दयाल जयंति

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

छपारा (साई)। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत व एकात्म मानवाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि स्थानीय विश्राम गृह में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी की उपस्थिति में मनायी गयी।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी वक्ताओं ने श्रंखला बद्ध होकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक राकेश पाल सिंह ने कहा कि हमारे बुजुर्गों की अच्छी करनी है, जिसका फल भारतीय जनता पार्टी को मिला है। उन्होंने कहा कि जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता ऐसा संघर्ष हमारे भारतीय जनता पार्टी के हमारे बुजुर्गों ने किया है और खासकर दीन दयाल उपाध्याय का जो बट वृक्ष के रूप में ऐसा फैला है जिसकी शीतल छाया में अकेले भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं संपूर्ण राष्ट्र राहत महसूस करता है।

उन्होंने कहा कि इस संपूर्ण राष्ट्र में दूसरी बार भारी बहुमतों के साथ नरेंद्र मोदी के नेत्तृत्व में हमने अपनी सरकार बनायी है और नरेंद्र मोदी के नेत्तृत्व में यह जो शीतल छाया है उसकी शीतलता पूरे देशवासी महसूस करते हैं। देशवासी ही नहीं विदेशों में जो लोग हैं वे भारत के उठे हुए मस्तिष्क को महसूस करते हैं और नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सब के पीछे हमारे पितृ पुरुष पं.दीन दयाल उपाध्याय का कर्म है जिनके फलस्वरूप ये दिन हमको देखने को मिले हैं।

इस अवसर पर विधायक राकेश पाल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल, सुबोध जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश जैन, श्रीमति राधा साहू, नवनीत सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रफीक खान, प्रशांत सिंह, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नीरज दुबे, ठाकुर मेहताब सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लेखराम साहू, पंकज, बलदेव, सुनील गोयल, चमन रुनिजा, मुकेश रजक, सार्थक अग्रवाल, अनिल सोनी, शुभम राजपूत, नीलू नागेश, दीपक तंतुवाय सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।