एफआईआर न लिखने का मामला उठाया दिनेश ने

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सिवनी विधानसभा के निवासी दो पुलिस अधिकारियों पर शासकीय बटालियन का वाहन चढने से उनकी मृत्यु हो गयी। लेकिन आज तक उसकी एफ.आई.आर नहीं लिखी जा रही है। जिसकी जाँच की जाकर कार्यवाही की जावे। उक्ताशय की बात सिवनी विधायक श्री दिनेश राय ने शून्यकाल में कही।

विधान सभा सत्र में शून्यकाल के दौरान अध्यक्ष महोदय को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के रिश्ते में साढूभाई ढैंकी निवासी सतपाल सिंह बघेल एएसआई एवं बंडोल के शंकर लाल बघेल छिंदवाडा में पदस्थ थे। जो गत माह अपने ही एक पुलिस अधिकारी की धर्मपत्नी की मृत्यु हो जाने की जानकारी पाकर अंतेष्ठी में जाने के लिये निकले थे। इस दौरान सरकारी बटालियन का वाहन उन पर चढ गया था। जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। इनकी विधवा पत्नियां थाने जा-जाकर थक गयी है जिनकी न टीआई रिपोर्ट लिख रहा है न ही एसपी कुछ कर रहे है। श्री राय ने कहा कि यह घटना छिंदवाडा की है जहाँ दोनों की मृत्यु हुई है इस घटना को एक माह बीत चुके है लेकिन आज उन मृतक पुलिस अधिकारियों की विधवा पत्नियों को न्याय नही मिल रहा है।