(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। कभी धूप, कभी बादल, कभी उमस, मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। सुबह आसमान साफ रहने के बाद दोपहर बाद मौसम करवट ले रहा है। शनिवार की सुबह सूर्याेदय के बाद धूप का प्रभाव बढ़ा। उमस और धूप के बीच पारे में उछाल आया। दोपहर तक आसमान में बादल घिर आए।
हवा की गति में उतार-चढ़ाव के बीच शाम तक आसमान में बादलों का कब्जा हो गया। सूरज की किरणें कमजोर पडऩे से शाम को तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। आसपास के क्षेत्रों से नमी भरी हवा आने से रात को भी गर्मी कम महसूस हुई।
मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि मध्य प्रदेश से बंगाल की खाड़ी के बीच एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। द्रोणिका और चक्रवात का प्रभाव दो-तीन दिन तक बना रहने की सम्भावना है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। रविवार को मौसम शुष्क बना रहने की सम्भावना है।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.