धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

 

(ब्यूरो कार्यालय)

छपारा (साई)। नगर में नौ दिन तक विभिन्न पण्डालों में माता रानी की आराधना में लीन भक्तों के द्वारा दशहरा पर मातारानी की बिदाई को भी परंपरागत उत्साह के साथ संपन्न करवायाा गया।

प्रतिदिन माता रानी के आरती के पश्चात विभिन्न स्पर्धा आयोजित की गयी। जस मण्डलों का आयोजन भी इस दौरान निरंतर होता रहा। हवन पूजन के बाद कन्या भोज, भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। शारदेय नवरात्र पर्व पर 09 दिन तक आदिशक्ति के विभिन्न रूपों की झाँकी सजाकर युवक – युवतियों महिला और पुरुषों द्वारा पूजा की गयी।

अष्टमी का मेला, कन्या पूजन के उपरांत आयोजित किया गया। मंगलवार एवं बुधवार को दशा माता की मूर्ति का विसर्जन का दौर देर रात तक चलता रहा। विजय दशमी पर्व दशहरा मंगलवार को छपारा नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस चल समारोह में आसपास के विभिन्न ग्रामों के वाशिंदे बड़ी संख्या में पहुँचे और दुर्गा पण्डालों पर पहुँचकर देवी माँ के दर्शन किये। नगर की कई व्यायाम शालाओं से अखाड़ा निकाला गया जिसमें उनके सदस्यों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया।