साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 को

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। शुक्रवार 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का समय रात 10 बजकर 37 मिनिट से आरंभ होगा। यह रात 02 बजकर 42 मिनिट पर खत्म होगा। इस ग्रहण की अवधि 04 घण्टे से अधिक की रहेगी। इस ग्रहण के बारे में खास यह है कि इसे भारत में भी देखा जा सकेगा।

विश्व में इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों में भी देखा जा सकता है। मराही माता स्थित कपीश्वर हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी उपेंद्र महाराज के अनुसार यह वर्ष 2020 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद साल में तीन और चंद्र ग्रहण होंगे। इसके अलावा दो सूर्य ग्रहण भी होंगे।

उन्होंने बताया कि ग्रहण का सूतक 12 घण्टे पहले से आरंभ हो जायेगा। भारतीय समय के अनुसार 10 जनवरी की सुबह 10 बजे से यह सूतक लग जायेगा। जिस समय सूतक लगेगा उसी समय देश भर के मंदिरों के पूजा की जायेगी और तुरंत बाद पट बंद कर दिये जायेंगे।

ज्ञातव्य है कि सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी छाया पड़ने लगती है, तो इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। चांद के संपूर्ण बिंब पर हँसिया के समान काली छाया नज़र आती है। इस अवस्घ्था को आंशिक या खण्ड ग्रहण कहा जाता है। कुछ मौकों पर यह काली छाया चाँद को पूरी तरह से ढंक लेती है। इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण या खग्रास चंद्र ग्रहण कहा जाता है।