मत्स्योद्योग कार्यालय हुआ आईएसओ प्रमाणित

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। उप संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं मत्स्य बीज उत्पादन एवं नील क्रांती योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह सर्टिफिकेट कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा उपसंचालक मत्स्योद्योग सिवनी श्रीमती शाशिप्रभा धुर्वे का प्रदान किया गया है।