अस्पर्शता निवारणार्थ सदभावना शिविर कल

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के निर्देश के अनुसार 02 अक्टूबर को गांधी जयंति के अवसर पर जिला स्तरीय अस्पर्शता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया की अनुशंसा एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा अनुमोदित स्थान विकास खण्ड बरघाट के ग्राम धारनाकला के उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। शिविर कार्यक्रम में शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। अनुसूचित जाति के लिये चलायी जाने वाली योजनाओं पर प्रकाश डाला जायेगा।