बेटा बेटी जन्म की बधाई

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जिला चिकित्सालय में जन्म लिये बालक बालिकाओं के परिजनों को समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया और दैनिक हिन्द गजट की ओर से हार्दिक – हार्दिक बधाईयां। हाल ही में जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार :

बरघाट क्षेत्र के ग्राम पिंडरई खुर्द निवासी अंजू पति मुकेश को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। ग्राम परतापुर कुरई निवासी सरिता पति राजेश को पुत्री रत्न, बरमेला छपारा निवासी विनीता पति पुरूषोत्तम को पुत्री रत्न, डूण्डा सिवनी क्षेत्र निवासी संगीता पति सुशील को पुत्री रत्न एवं कुरई के ग्राम चन्दोरी निवासी रामरति पति कमलेश को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

कुरई थाना क्षेत्र निवासी यमुना पति दीपक को पुत्री रत्न, संजय वार्ड सिवनी निवासी आसमा पति आबिद को पुत्र रत्न, डूण्डा सिवनी के ग्राम नरेला निवासी कृष्णकुमारी पति श्याम लाल को पुत्र रत्न, भगत सिंह वार्ड सिवनी निवासी नाजनीन पति मुकीद खान को पुत्र रत्न, खवासा कुरई निवासी रखिया पति संदीप को पुत्र रत्न एवं बरघाट के ग्राम चम्मी टोला निवासी सुनीता पति रमेश को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।