गर्मी और उमस ने बढ़ाई बेचैनी

(महेश रावलानी)

सिवनी (साई)। तेज उमस वाली गर्मी ने शहर को अपने आगोश में ले लिया है। सबसे ज्यादा मौसम के कारण बेचैनी गरीबों व मध्यम वर्गीय परिवारों को उठानी पड़ रही है। इसकी वजह है इस गर्मी में कूलर पंखे काम न करना। गर्मी आते ही लोग अपने-अपने घरों के कूलर और पंखे ठीक कराने लगते हैं।

कई लोग कूलर में लगने वाली खराब हो चुकी खस भी बदलवाते हैं जो कि इस लॉकडाउन की वजह से कहीं नहीं मिल पा रही है। प्रतिवर्ष मार्च माह के आखिरी सप्ताह तक लोगों के घरों में कूलर पंखे तैयार होकर फिट हो जाते थे लेकिन इस वर्ष कई लोग यह भी नहीं कर पाए हैं। गरीब इस उमस भरी गर्मी में केवल पंखों के सहारे अपना समय काट रहे हैं। यह गर्मी अब धीरे-धीरे और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के सूत्रों ने मौसम के पूर्वानुमान के हिसाब से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि सोमवार से शहर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। शनिवार को आसमान में छिटपुट बादल जरूर दिखेे, लेकिन बरसात के आसार नगण्य ही बने रहे।

उत्तरी हवा चलने से उछल नहीं रहा पारा : शहर में दोपहर में धूप तेज हो रही है। लेकिन, पहाड़ी राज्यों से आ रही हवा के कारण पारा उछाल नहीं मार रहा है। दिन में तेज धूप के बावजूद हवा गर्म नहीं हो रही है। शाम होते ही हवा की गति तेज हो जाती है। तापमान सुबह-शाम सामान्य से नीचे बना हुआ है। इससे सुबह मौसम सुहाना रहता है। रात में भी घरों के बाहर हवा के सम्पर्क में रहने से अभी गर्मी महसूस नहीं हो रही है।

पश्चिमी हवा होते ही चढ़ेगा पारा : सूत्रों ने यह भी बताया कि अभी उत्तरी हवा है। इसलिए तापमान में वृद्धि नहीं हो रही है। हवा की दिशा पश्चिमी होते ही पारा चढऩे लगेगा। रविवार को मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की सम्भावना है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.