ये रहे दीपावली पर खरीदी के शुभ मुहूर्त

 

 

दीपपर्व के पहले चार बार बनेंगे सर्वार्थ सिद्धि योग

(वाणिज्य ब्यूरो)

सिवनी (साई)। रौशनी के दीप पर्व में महज 13 दिन शेष बचे हैं। दीपावली को लेकर शहर के बाज़ार गुलज़ार दिख रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का मत है कि इस बार दीपावली के पहले खरीदी के कई शुभ संयोग हैं, जो फलदायी होंगे। दीपावली तक चार बार सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बनेगा। तीन बार रवियोग आयेगा। सबसे विशेष पुष्य नक्षत्र भी दो दिन रहेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह नक्षत्र 21 को दोपहर से 22 अक्टूबर दोपहर बाद तक रहेगा। सोमवार को सोम पुष्य व मंगलवार को मंगल पुष्य का संयोग बनेगा। 25 अक्टूबर को धन तेरस है, जो खरीदी के लिये स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। 19 व 25 अक्टूबर को व्यापार का खास मुहूर्त है। शरद पूर्णिमा का दिन भी शुभ है। सर्वार्थ सिद्धि, रवियोग, पुष्य नक्षत्र में खरीददारी करना श्रेष्ठ माना गया है।

वाहन, वस्त्र, आभूषण खरीदारी के कई मुहूर्त : ज्योतिषाचार्यों के मतानुसार खरीददारी के लिये कई शुभ मुहूर्त हैं। शुभ मुहूर्त में वाहन, भूमि, भवन, आभूषण, सजावट का सामान, कपड़े सहित सभी प्रकार की खरीददारी स्थायित्व प्रदान करती है। दीपपर्व तक कई दिन शुभ मुहूर्त आ रहे हैं, जिसमें स्थायी संपत्ति की खरीददारी करना श्रेष्ठ रहेगा।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.