सड़क हादसे में पति-पत्नि हुए घायल

 

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। सड़क हादसे में घायल हुए पति – पत्नि का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरई निवासी डी.पी. सेन (62) पिता लखन सेन अपनी धर्मपत्नि श्रीमति कीर्ति (50) के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार को सिवनी आ रहे थे। बताया जाता है कि गोपालगंज के समीप दोपहर के वक्त अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के चलते बाइक सवार पति – पत्नि नीचे गिरकर घायल हो गये। दोनों घायलों को 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया।