इसी शताब्दी में भारत करेगा विश्व का नेत्तृत्व

 

 

दीन दयाल जयंति पर बोले संतोष अग्रवाल

(ब्यूरो कार्यालय)

सुकतरा (साई)। हम सब एक वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध संपन्न और शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिये भाजपा में हैं। भारतीय जनता पार्टी पद, प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिये नहीं बल्कि भारत निर्माण के लिये है। एक ऐसा भारत जो 21वीं सदी शताब्दी में दुनिया का नेत्तृत्व करें। हम धीरे – धीरे इसी दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।

उक्त आशय की बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं आजीवन सदस्यता निधि के जिला प्रभारी संतोष अग्रवाल द्वारा पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि के अवसर पर कुरई एवं सुकतरा मंडल में आयोजित समर्पण दिवस के दौरान विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही गयी।

बैठकों में प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए श्री अग्रवाल द्वारा कहा गया कि, पं.दीन दयाल उपाध्याय ने देश को एक ऐसी विचार धारा देने का काम किया जिसका मूल उदेश्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करना है। भाजपा ही एक एसा राजनीतिक दल है जिसमें कार्यकर्त्ता देश के लिये सर्वस्व समर्पण का भाव रखता है।

संतोष अग्रवाल ने कहा कि, संगठन के लिये तन – मन – धन समर्पित करने का भाव रखते हुए बूथ स्तर के कार्यकर्त्ता पार्टी के लिये समर्पण कार्यक्रम में सहभागी बनते हैं और संगठन के कार्याें के लिये स्वयं की ओर से समर्पण निधि के रूप में राशि एकत्रित करते हैं। आज कुरई और सुकतरा मंडल के कार्यकर्त्ताओं को यह बताते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता है कि दोनों मंडलों के लिये समर्पण निधि एकत्रित करने का जो लक्ष्य रखा गया था वह आज कार्यकर्त्ताओं ने एक ही दिवस में पूरा कर दिया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस इन बैठकों में समर्पण दिवस कार्यक्रम में बैठक के प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद पटेल कोनिया पार द्वारा कहा गया कि पं.दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अंत्योदय के सपने को साकार किया है।