जंगली जानवर के हमले में हुआ घायल

 

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। इन दिनों जंगली जानवरों का रिहायशी क्षेत्रों की ओर रूख करना जारी है। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति जंगली जीव के हमले में घायल हो गया।

ग्राम खैरटोला निवासी मंशाराम (50) पिता महताब, बीती रात निस्तार के लिये अपने घर से बाहर निकला था। रात के अंधेरे में किसी जंगली जीव ने मंशाराम के ऊपर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। हमला करने वाला जंगली जानवर किस प्रजाति का था, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।