महिला अधिकारी पर लगाये प्लाज़ा कर्मी ने आरोप!
(अपराध ब्यूरो)
सिवनी (साई)। सिवनी से छिंदवाड़ा मार्ग पर फुलारा स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाज़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अधिकारी बिना टोल दिये ही जाने को लेकर विवाद करती दिख रही हैं।
इस वीडियो में महिला अधिकारी जिस वाहन में सवार हैं उसका नंबर एमपी 50 सी 7951 है। इस वाहन को मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की वाहन सर्च वाली साईट पर सर्च करने पर कोई भी परिणाम सामने नहीं आ रहा है।
वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो फुलारा के टोल प्लाज़ा पर महिला अधिकारी के द्वारा अपने आप को सिवनी में खनिज विभाग में पदस्थ होना बताया जाकर टोल न देने की बात कही गयी। इस पर टोल प्लाज़ा के कर्मचारी बुरी तरह भड़क गये और उनका कहना था कि यह केंद्र सरकार के अधीन है और सरकारी वाहनों या अनुबंधित वाहनों को ही टोल से छूट प्रदाय की गयी है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि कथित महिला अधिकारी के द्वारा टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों को देख लेने तक की धमकी दे डाली। इन दोनों के बीच वाद विवाद लगभग आधे घण्टे तक चलता रहा। इस बीच टोल प्लाज़ा में जाम की स्थिति निर्मित होने पर टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों के द्वारा अन्य लेन से वाहनों को निकालना आरंभ कर दिया गया।
प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो कथित महिला अधिकारी से टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों ने यह भी कहा कि अगर वे सरकारी या अनुबंधित वाहन में सवार होतीं तो उनसे टोल नहीं वसूल किया जाता, पर वे एक निजि वाहन में सवार हैं, जिसकी नंबर प्लेट भी टैक्सी परमिट (अगर वाहन अनुबंधित होता तो टैक्सी परमिट का होता) के रंग में नहीं दिख रही थी। अंततः महिला अधिकारी बिना टोल अदा किये ही टोल कर्मचारियों की खाट खड़ी करने की बात कहकर वहाँ से रूखसत हो गयीं।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.