आज आएंगे जसवंत सिंह

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी जसवंत सिंह हांडा बुधवार 10 जुलाई को अपने एक दिवसीय प्रवास के तहत सिवनी आएंगे जहाँ वे सदस्यता अभियान से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ जनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी गजानन पंचेश्वर द्वारा बताया गया कि संभागीय सदस्यता अभियान प्रभारी श्री हांडा बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जन प्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से भैंट कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। एवं इस अभियान को गति देने के लिये आगामी कार्य योजना बनाएंगे। इसके पश्चात श्री हांडा नगर के वरिष्ठ एवं प्रमुख लोगों से भेंट करने जाएंगे।

गजानंद पंचेश्वर एवं आलोक दुबे ने बताया कि यह सदस्यता अभियान पार्टी का एक प्रमुख कार्यक्रम है। जिसमें पार्टी में नए सदस्यों को शामिल कर भाजपा परिवार को आगे बढ़ाने एवं पार्टी को मजबूत करने हेतु सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

श्री पंचेश्वर ने बताया कि, इसी संबंध में आगामी 12 जुलाई को भोपाल में सदस्यता अभियान की बैठक भी आयोजित की गयी है जिसमें जिला सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री को आमंत्रित किया गया है।