बृहस्पति देव का राशि परिवर्तन आज

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। दीपावली यानि लक्ष्मी देवी की आराधना कर उनकी कृपा पाने का अवसर। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी देवी अपने भक्तों के घर में प्रवेश कर उनके सारे कष्ट दूर करती हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा हो जाये तो सुख, समृद्धि, खुशहाली अपने आप आ जाती है।

ज्योतिष की जानकार आरजू विश्वकर्मा के अनुसार वे बता रहीं हैं कि इस दीपावली से बदल रहा 12 राशियों के जातकों का राशिफल अगली दीपावली यानि अगले एक साल तक कैसा रहेगा। यह इसलिये भी महत्वपूर्ण है कि चार नवंबर को बृहस्पति, वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर स्वग्रही होने जा रहे हैं। जनवरी से शनि भी मकर के हो जायेंगे। जानिये इन दोनों राशि परिवर्तनों का आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव :

मेष : चार चाँद लगने वाले हैं। आपके अष्टम से नवम भाव में बृहस्पति जा रहे हैं। यह बहुत अच्छा है। शुभ कार्यों में आपका समय बीतेगा। अच्छी खरीददारी होगी। भाग्यवर्धक दिन आ गये हैं। नौकरी – चाकरी में इज़ाफा होगा। हर दृ़ष्टि से बढ़िया है। प्रेम, व्यवसाय, सेहत हर दृष्टि से अच्छा है।

वृषभ : अभी थोड़ा मध्यम समय कह सकते हैं। जनवरी से आपके लिये भी उत्तम समय आ जायेगा। प्रेम, व्यवसाय, सेहत में अभी थोड़ा नरम – गरम रहेगा लेकिन यह किसी बड़े नुकसान का द्योतक नहीं है।

मिथुन : बहुत बढ़िया है। नवप्रेम का आगमन होगा। खुशहाली भरा समय है। रोजी रोजगार में तरक्की होगी। शादी ब्याह तय होगा। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। उत्तम समय है।

कर्क : जो लोग हिडेन साइंस, ज्योतिष, धर्मकर्म, खोजी काम, शोध करते हैं उनके लिये अच्छा समय है। वैसे स्वग्रही किसी के लिये भी नुकसानदेह नहीं होता। रोगों पर विजय होगी। शत्रु मित्र बन जायेंगे। उत्तम समय है। किसी तरह की समस्या नहीं है।

सिंह : जातक वालों का समय बहुत बढ़िया है। पंचम भाव में बृहस्पति का गोचर है। आपकी बुद्धि की दुनिया दाद देगी। लिखने – पढ़ने वालों, विद्यार्थियों, प्रेम प्रारंभ करने वालों के लिये अच्छा समय है। शादी ब्याह, शुभ कार्यों के लिये उत्तम समय है।

कन्या : घर में खुशहाली आयेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीददारी हो सकती है। माँ के स्वास्थ्य में बढ़ौत्तरी होगी। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। शादी ब्याह तय हो सकता है। शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी। बहुत अच्छा समय है।

तुला : यह समय आपको घोर पराक्रमी बनायेगा। जो-जो आपने सोच रखा है उसे करने का समय आ चुका है। भाइयों – मित्रों के लिये खुशहाल समय है। शुभ कार्यों में संलिप्त रहेंगे।

वृश्चिक : वाणी सधी हुई रहेगी। वाणी से अमृत वर्षा होगी। धनागम होगा। कुटुंबों में वृद्धि का योग है। हर दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। द्वितीय भाव का बृहस्पति सबसे अच्छा माना जाता है।

धनु : अब जाकर सारी परिस्थितियों में सुधार की स्थिति बन रही है। सभी गड़बड़ियां जो लगातार आपको परेशान किये हुए थीं, अब सुधर रहीं हैं। विराम लगेगा। स्वग्रही बृहस्पति आ चुके हैं आपको बचाने के लिये। हर दृष्टि से अच्छा करवाने के लिये। शनि यहाँ से निकलकर आपके द्वितीय भाव में चले जायेंगे जनवरी में। स्वग्रही हो जायेंगे। तब बृहस्पति अकेले हो जायेंगे। उसके बाद आपको कोई समस्या नहीं होगी। इधर, चार नवंबर से ही आपके जीवन में शुभ परिवर्तन हो रहे हैं। स्वास्थ्य, शत्रु विजय, व्यवसाय, प्रेम हर दृष्टिकोण से अच्छा समय आ जायेगा।

मकर : शुभ कार्यों में खर्च करेंगे। शादी ब्याह, निवेश में पैसे लगेंगे। थोड़ा आर्थिक संकट जरूर महसूस कर सकते हैं लेकिन परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है क्योंकि ये सारे खर्च शुभ कार्यों में होंगे।

कंुभ : बहुत बढ़िया समय है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वर्ष भर अच्छे समाचारों से घिरे रहेंगे। तरक्की करेंगे। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। हर दृष्टिकोण से उत्तम समय है। मन संकुल होगा। संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। उत्तम समय है।

मीन : अब वो समय आया है जिसका इंतजार था। चार चाँद लगने लगे हैं व्यवसायिक, पैतृक संपत्ति, माँ, पिता, प्रेम की स्थिति में मजा आ जाने वाला समय है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.