17 को मनाया जायेगा करवाचौथ

 

 

01 घण्टे 02 मिनिट का रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। गुरूवार 17 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जायेगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिये निर्जला व्रत रखती हैं। करवाचौथ की तैयारियां महिलाओं ने अभी से ही प्रारंभ कर दी हैं। इस बार करवाचौथ के पूजन के लिये शुभ समय शाम को 05 बजकर 56 मिनिट से प्रांरभ होकर 06 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अुनसार इस बार सुहागिन महिलाएं उच्च के चंद्रमा में चंद्र की पूजाकर व्रत खोलेंगी। मैदानी इलाकों में चंद्रमा के दर्शन रात 08 बजकर 15 मिनिट पर होंगे। इस बार चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 17 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 48 मिनिट से होगा जो कि 18 अक्टूबर सुबह 07 बजकर 29 मिनिट तक रहेगा।

सत्यभामा योग बनेगा करवाचौथ पर : करवाचौथ पर इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेगा। साथ ही रोहिणी योग होने के कारण इस बार सत्यभामा योग भी बन रहा है, जो कि करवाचौथ के दिन व्रत रखने वालों को विशेष फलदायक है।

इसलिये की जाती है पूजा : करवाचौथ का पर्व पति व पत्नि के रिश्ते की पवित्रता और प्रेम का पर्व है। चंद्रमा को आयु और सुख शांति का कारक माना जाता है। इसकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

महिलाओं की तैयारियां प्रारंभ : करवाचौथ के पर्व का महिलाओं के जीवन में अत्याधिक महत्व है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिये व्रत को रखती हैं। पहले महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती के साथ उनके पूरे परिवार की पूजा करती हैं। इसके बाद वह चंद्रमा को अर्ध्य देकर और अपने पति का चेहरा देखकर ही व्रत खोलतीं हैं।

करवाचौथ के व्रत के लिये महिलाओं ने अभी से तैयारियां प्रांरभ कर दी हैं। महिलाओं ने अभी से अपने लिये वस्त्र खरीदना प्रारंभ कर दिया है। साथ ही श्रृंगार के सामान की भी उन्होंने खरीददारी आरंभ कर दी है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.