राजा बघेल ने भेजा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए करीब एक माह बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव राजा बघेल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को ईमेल के जरिए अपना त्यागपत्र भेजा है।

प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए स्तीफे में लोकसभा में मिली करारी हार को कारण बताया गया है। प्रदेश सचिव राजा बघेल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को भेजे ईमेल में कहा गया है कि चुनाव में प्रत्याशित नतीजे नहीं आने से वे खुद को इसके लिए दोषी व जिम्मेदार मानते हैं और इसलिए वे अपने पद से स्तीफा दे रहे हैं। प्रदेश सचिव राजा बघेल ने कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस का झंडा थामे रहने की बात स्तीफे में कही है।